किशनगंज, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के झापा जिले स्थित भद्रपुर साइकिल सोसाइटी के अध्यक्ष जीवन कुमार श्रेष्ठ ने सोसाइटी के सलाहकार मनोज सिंह के साथ शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या की ओर विशेष साइकिल यात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा भारत-नेपाल के विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगी और आपसी मित्रता, धार्मिक पर्यटन, साइक्लिंग संस्कृति तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश देगी। यात्रा का मार्ग बिहार के गलगलिया, किशनगंज, बहादुरगंज, अररिया, फारबिसगंज, सुपौल, सकरी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया से होते हुए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती होते हुए अयोध्या तक निर्धारित किया गया है। अयोध्या दर्शन के बाद दल अयोध्या से गोंडा, बहराइच, नानपारा और रुपैड़िहा (भारत-नेपाल सीमा) होते हुए नेपालगंज पहुंचेगा। नेपालगंज पहुंच...