मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- रक्सौल,एसं। नेपाल के वीरगंज में इस वर्ष का छठ पर्व इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। जब नेपाली सेना ने सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए पहली बार छठी माई और सूर्य भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी। यह अभूतपूर्व सम्मान समारोह छठ पर्व के मुख्य दिन यानी संध्या अर्घ्य के अवसर पर वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर-10 स्थित घडिअर्वा छठघाट के बीचों बीच बने सूर्य मंदिर परिसर पर आयोजित किया गया। सामान्य तौर पर, सेना में केवल दशैं (दशहरा)के दौरान नवदुर्गा भवानी को सलामी देने की परंपरा रही है, लेकिन श्री श्रीजंग गण के सैनिकों की एक टुकड़ी ने घडिअरवा छठ पूजा व्यवस्थापन समिति के विशेष आग्रह पर यह ऐतिहासिक कदम उठाया। लोकेन्द्र कार्की ने इसे छठ पर्व के प्रति बढ़ती आस्था और सेना द्वारा सभी धर्मों के सम्मान का प्रतीक बताया। समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.