महाराजगंज, दिसम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के पिपरहिया घाट से एसएसबी एवं पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मक्का की एक बड़ी खेप बरामद किया है। बरामद मक्का ब्राज़ीलियन बताया जा रहा है। दो वाहनों में लदी 118 बोरी विदेशी मक्का के साथ तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद विदेशी मक्का नेपाल से तस्करी कर भारतीय सीमा में लाया जा चुका था। जिसे भारत के बड़े शहरों में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने बरामद विदेशी मक्का को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जांच में जुटी हुई है। भीषण शीतलहर का फायदा उठाते हुए सुबह करीब 6 बजे तस्कर माफिया दो पिकअप पर 118 बोरी विदेशी मक्का लाद कर नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर गया। एसएसबी एवं पुलिस की सक्रियता ...