मोतिहारी, जून 17 -- कुण्डवा चैनपुर ,निसं। कुण्डवा चैनपुर पुलिस नाम रविवार को विशेष अभियान चलाकर भारत नेपाल सीमा से नौ पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है। सभी की गिरफ्तारी भारत नेपाल सीमापर स्थित महुलिया बाँर्डर के पास से शनिवार शाम हुई है। गश्ती दल का नेतृत्व पुअनि उमाकांत मश्रिा कर रहे थे। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि सभी नेपाल से शराब का सेवन करके आ रहे थे। शक होने पर पुलिस द्वारा रोकर चेक किया गया तो जांच में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। सभी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया जा रहा है। विदित हो कि शराब पीने के शौकीन भारत नेपाल खुली सीमा का फायदा उठा कर नेपाल जाकर शराब का सेवन करते है। एसपी के नर्दिेश पर लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...