हल्द्वानी, दिसम्बर 26 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहली बार दुर्लभ प्रजाति की पक्षी 'ब्लैक बाजा' नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में दिखाई दी है। अभी तक यह पक्षी सिर्फ मध्य पश्चिमी नेपाल तक दिखाई देता रहा है। पहली बार यह नेपाल सीमा लांघ कर उत्तराखंड पहुंचा है। इसको लेकर पक्षी प्रेमियों और अभयारण्य के स्टाफ में उत्साह है। राज्य में19 से 22 दिसंबर तक पक्षी गणना की गई। नंधौर अभयारण्य में चार दिनों तक चली गणना में पक्षियों की 215 प्रजातियां दर्ज की गईं। पिछली बार 2023 में हुई गणना में 168 प्रजातियां दर्ज की गई थीं। पिछली बार की तुलना में करीब 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। यह तराई क्षेत्र में अभयारण्य की समृद्ध पक्षी विविधता और संरक्षण सफलता को दर्शाता है। शिकारी पक्षियों की विविधता में उल्लेखनीय वृद्धि नंधौर उत्तराखंड में पूर्वी हिमालयी परिंदों का प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.