किशनगंज, सितम्बर 14 -- किशनगंज। संवाददाता नेपाल के पास सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को स्थिति सामान्य थी। अब लोगों का आवागमन भी हो रहा है। हालांकि एहतियातन सीमावर्ती थाना की पुलिस एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर स्थिति पर नियंत्रण रख रही है। किसी के संदिग्ध होने पर ही रुकवाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि जिले से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को भी पुलिस की चौकसी जारी थी। वहीं शुक्रवार की शाम को भी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर गश्ती बढ़ाई गई है। एसपी सागर कुमार शनिवार को सीमावर्ती थाना के थानाध्यक्ष से स्थिति की जानकारी ले रहे थे। एहतियातन भारत - नेपाल सीमा पर पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सागर कुमार ने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को ...