श्रावस्ती, मार्च 7 -- सर्वे - सड़क निर्माण होने से सभी वीओपी होंगे कनेक्ट -सुरक्षा जवानों की बेहतर होगी यातायात सुविधाएं श्रावस्ती, संवाददाता। भारत-नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई। सीमा पर सड़क सर्वे के लिए एसएसबी व लोक निर्माण विभाग की ओर से संयुक्त रूप से सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद सड़क निर्माण भी शुरू हो जाएगा। श्रावस्ती जनपद से लगने वाली भारत नेपाल की 59 किलोमीटर सीमा पर यातायात व्यवस्थाएं बेहतर नहीं है। सीमा सुरक्षा के लिए स्थापित एसएसबी की कई सीमा चौकियां यातायात की परिदृष्टि से सम्पर्क विहीन हैं। चौकियों तक पहुंचने के लिए जंगल के कच्चे व दुर्गम रास्ते सुरक्षा जवानों के लिए मुसीबत रहते हैं। बरसात में जवानों को सबसे अधिक समस्याएं होती है। वहीं अधिकारी भी सीमा चौकियों तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.