श्रावस्ती, जनवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जनपद में अचानक मौसम खराब होने और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे होने के कारण बुधवार को रेडक्रॉस ने नेपाल भारत सीमा क्षेत्र स्थित पिपरहवा गांव के ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जनपद में विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयेजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने कुल 27 ग्रामीणों को कम्बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जनपद में शीतलहर के शुरुआत से ही लगातार अलाव जलाकर और कंबल वितरित करके आम जनमानस को शीतलहर से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कल बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड में इजाफा हुआ है। जिसे देखते हुए कंबल वितरण और तेज कर दिया गया है। हालांकि अब न्य...