सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सुरसंड। नववर्ष के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। गुरुवार की सुबह से ही लोग नए साल का स्वागत करने में जुटे रहे। युवाओं, परिवारों और दोस्तों के समूह ने पिकनिक स्पॉट के रूप में नो मैन्स लैंड को चुना। जहां दिनभर चहल-पहल बनी रही। चारों ओर उत्साह, संगीत और खुशियों का माहौल देखने को मिला। नो मैन्स लैंड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार व मित्रों के साथ पिकनिक का आनंद लिया। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और बेहतर भविष्य की कामना की। युवाओं ने मोबाइल कैमरों में यादगार पल कैद किये वहीं कई लोगों ने गीत-संगीत और खेलकूद के माध्यम से समय बिताया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद इस तरह का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.