महाराजगंज, अप्रैल 22 -- ठूठीबारी, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल से तस्करी कर भारत भेजे रहे करीब छह हजार मुर्गी के चूजों को नेपाल प्रहरी के जवानों ने बरामद किया है। इसे महेशपुर पशु क्वारंटाइन चेक पोस्ट में नष्ट कर दिया गया है। इसकी पुष्टि क्वारंटाइन अधिकृत डॉ. मनोज अधिकारी ने की है। जिला प्रहरी कार्यालय नवल परासी के सूचना अधिकारी डीएसपी वीर दत्त पंथ ने बताया कि नवल परासी के सीमावर्ती क्षेत्र पाल्ही नंदन गांव पालिका पांच गेरमी के चिमन टोलवा नाका से भारत की तरफ करीब पांच हजार चार सौ मुर्गी के चूजे बांस की बल्लियों में लादकर ले जाने की कोशिश हो रही थी। इस दौरान प्रहरी टीम के जवानों ने करीब 90 कार्टून में बरामद किया है। तस्कर भागने में सफल हो गए। उन्होंने बताया कि अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार यह पहली बार है कि नेपाल से भारत तस्करी कर भेजा जा रहा चूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.