गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नेपाल में हो रही भारी वर्षा के कारण राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी का जलस्तर लगभग दो फुट बढ़ा है। हालांकि यह वृद्धि सामान्य है और नदी अभी भी खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर नीचे बह रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि जलस्तर में बढ़ोतरी का संचालित बाढ़ बचाव परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण की 38 परियोजनाओं में अधिकांश पूरी हो चुकी है। शेष में तेजी से काम कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि वर्तमान जलस्तर का प्रभाव बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर नहीं पड़ेगा, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को नदी से दूर रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.