गोपालगंज, सितम्बर 19 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता जिले के छह प्रखंडों से होकर गुजरने वाली गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। नेपाल के तराई क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिले में नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में भी बारिश हो रही है। इससे पश्चिमी चंपारण जिले के बाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में एक लाख 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि गुरुवार को 1.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को बराज छोड़ा गया पानी जिले के जल अधिग्रहण क्षेत्र से गुजर रहा है। जिससे नदी के जलस्तर में 30 से 40 सेंटीमीटर तक वृद्धि दर्ज किया गया है। हालांकि गंडक नदी के जलस्तर फिलहाल खतरे के लाल निशान से नीचे है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.