बहराइच, फरवरी 23 -- रुपईडीहा। रविवार की रात पोखरा से काठमांडू जा रही बस धादिंग जिले की बेनीघाट रोरांग गांव सभा में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस त्रिसूली नदी के किनारे गिर कर पलट गई। घटनास्थल पर ही 18 लोगों की मौत हो गयी दो दर्जन घायल हो गए। मृतकों में एक ब्रिटिश नागरिक भी है। इसे लेकर रुपईडीहा कस्बे में व्यापारियों और समाजसेवियों ने दुख जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...