मोतिहारी, जनवरी 28 -- कुण्डवा चैनपुर, नि.स.। नेपाल रौतहट जिला के ईशनाथ नगरपालिका के रामपुर खाप में 26 जनवरी को सरस्वती पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण नेपाल प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों मे कर्फ्यू लगा दिया है। भारत नेपाल सीमा से सटे प्रभावित इलाका में जांच व सख्ती बढ़ा दी गयी है। जानकारी देते हुए सहायक कमाण्डेंट दिव्यांश द्विवेदी ने बताया कि आवागन पर पूरी तरह रोक लगाते हुए सभी जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। केवल मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर किसी को भी सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल पुलिस से सम्पर्क कर स्थिति सामान्य होते आवागमन पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...