पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- झूलाघाट। सीमा के लगे नेपाली क्षेत्र दार्चुला में जलविद्युत परियोजना का शिलान्यास हुआ। प्रतिनिधि सभा के सदस्य और पूर्व मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू ने मार्मा ग्रामीण नगर पालिका-दो लामबगड़ के जलविद्युत बांध क्षेत्र में परियोजना की आधारशिला रखी। प्रोजेक्ट मैनेजर गुरु न्योपाने ने बताया कि 28 मेगावाट की तीन साल में पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट की लागत साठ करोड़ से अधिक है। सेरी से 8.5 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइन के जरिए चमेलिया से बिजली जोड़ी जाएगी। यहां प्रतिनिधि सभा अवसंरचना विकास समिति के अध्यक्ष दीपक बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री गणेश सिंह ठगुन्ना, सुदुरपश्चिम प्रांत विधानसभा के सदस्य मान बहादुर धामी, विक्रम सिंह धामी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.