मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- रक्सौल,एसं। बिहार से लगे नेपाल के मधेस प्रदेश में एचआईवी एड्स मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसने सीमावर्ती क्षेत्रों में खतरे की घंटी बजा दी है। पूर्वी चंपारण जिले से सटा हुआ पर्सा जिला, एचआईवी/एड्स के मामलों में पूरे प्रदेश में सबसे हाई रिस्क पर है। मधेस प्रदेश स्वास्थ्य निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में दर्ज किए गए कुल 4,332 एचआईवी संक्रमितों में से अकेले पर्सा जिले में 1,896 मामले हैं, जो किसी भी अन्य जिले से कहीं अधिक है। यह संख्या न केवल पर्सा के लिए, बल्कि भारत के पड़ोसी सीमावर्ती इलाकों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। चिंता की बात यह है कि मधेस प्रदेश में 474 नए संक्रमित भी सामने आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या विदेश से लौटे पुरुषों की है। कुल 16 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा महिलाएं, यौनकर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.