एक संवाददता, सितम्बर 10 -- नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच जेल ब्रेक की घटनाएं बढ़ रही हैं। बिहार के रक्सौल (पूर्वी चंपारण) से सटे नेपाल के वीरगंज में मंगलवार रात वीरगंज जेल ब्रेक का प्रयास किया गया। स्थिति से निपटने के लिए सेना के पहुंचने के बावजूद विरोध-प्रदर्शन व पथराव के बीच जेल की दीवार तोड़ी जाने लगी। बाद में सेना, नेपाल आर्म्ड फोर्स और पुलिस ने बुधवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार कैदी घायल हो गए। सभी को नारायणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस बीच सेना ने शहर को पूरी तरह नियंत्रण में ले लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुवार सुबह नौ बजे तक वीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थानीय एसपी गौतम मिश्र ने बताया कि घायल कैदी विकास जायसवाल, विकास लामा, संजीव साह और राजा कुमार का पुलिस अभिरक्षा में इलाज हो रहा है। जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.