बलरामपुर, दिसम्बर 16 -- बलरामपुर,संवाददाता। नेपाल सीमा के पास से मंगलवार को पचपेड़वा पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से ईनामी तस्कर को पुलिस तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सीमा के अंदर भागने के दौरान उसे पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। नेपाल देश के जनपद कपिलवस्तु थाना गनेशपुर के ग्राम अमरूतहवा डीहवा निवासी पीतांबर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 हजार रुपये का ईनामी पशु तस्कर है। इसे पचपेड़वा की पुलिस ने भाथर पुल के पास नेपाल भागते समय पकड़ा है। आरोपी तस्कर की एक वर्ष से तलाश थी।पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम इमिलिया कोडर निवासी पवन कुमार शुक्ल ने 29 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 29 दिसंबर की रात करीब 12 बजे खेत में लगी फसल की रखवाली कर रहा था। तभी इमिलिया कोडर गां...