मधुबनी, जनवरी 9 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। राम निरंजन जनता डिग्री महाविद्यालय मैदान, रामपुर, मधवापुर में खेले गए एमपीएल सीजन-9 के फाइनल क्रिकेट मैच की खेल की शुरुआत पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बल्लेबाजी एवं सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने बॉलिंग से की। दर्शक दीर्घा में एमएलसी घनश्याम ठाकुर उपस्थित रहे। शानदार मुकाबले में जलेश्वर (नेपाल) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाजीपुर को 4 विकेट से पराजित कर एमपीएल/9 की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाजीपुर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। हाजीपुर की ओर से अंकित कुमार (30 रन) और विशाल (24 रन) ने पारी को संभालने का प्रयास किया, जबकि आकाश ओझा (17) और मोहित (10) ने उपयोगी योगदान दिया। जलेश्वर की सधी हुई गेंदबाजी के सामने हाजीपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.