बागपत, जनवरी 21 -- खेकड़ा। कस्बे के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम ने नेपाल में आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को अखाडे में विजेता पहलवान को स्वागत किया गया। नेपाल के भैरहवा स्थित महेंद्र सभागृह में 17 से 18 जनवरी तक आयोजित साउथ एशियन कॉम्बैट चैम्पियनशिप में खेकड़ा के दादा महारम अखाडे की पहलवान पूनम नैन सरूरपुर ने भी प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत की ओर से खेलते हुए पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पूनम ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए सभी मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमियों एवं परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। मं...