देवरिया, फरवरी 2 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहा हरंगपुर को 2-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने किया। फाइनल प्रतियोगिता में खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। दूसरे हाफ में नेपाल की टीम के खिलाड़ी करण ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो मैदानी गोल दागे और अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। प्रतियोगिता के दौरान खेल समाप्त होने पर भोजपुरी गायक राकेश तिवारी ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.