महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल ग्राउंड पर रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के पाचवें दिन दो मुकाबला खेला गया। इसमें नेपाल व लखनऊ ने अपने मुकाबले जीते। मुकाबले के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष शिब्बू खान व सभासद अश्विनी रौनियार रहे। पहला मुकाबला बारा फुटबॉल क्लब नेपाल व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 20 वें मिनट में ही नेपाल के खिलाड़ी जर्सी नंबर 20 ईश्वर राणा ने शानदार मैदानी गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके पश्चात मध्यांतर बाद शुरू हुए मुकाबले के 75 वें मिनट में एक बार फिर नेपाल के खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 संदीप यादव ने गोल मार कर टीम के स्कोर को 2-0 की बढ़त दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.