हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 20 -- नेपाल और झारखंड में लगातार हो रही बारिश से सूबे की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार की रात गंडक और कमला बलान ने चेतावनी स्तर को पार कर लिया। उधर, कोसी नेपाल के वीरपुर में लाल निशान के पार हो चुका है। बीते 24 घंटे में कई अन्य नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। पिछले 48 घंटे से नेपाल और झारखंड में तेज बारिश हो रही है। इससे उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों के साथ-साथ दक्षिण बिहार की कई नदियों में उफान की स्थिति है। झारखंड में दक्षिण बिहार की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। खासकर उत्तर कोयल, पुनपुन-मोरहर, फल्गू और सकरी-पंचाने नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। यहां कई इलाकों में 100 एमएम से अधिक वर्षा रिकार्ड की गयी है। इससे उत्तर कोयल और फल्गू नदी का जलस्तर तेजी से भाग रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.