मधुबनी, फरवरी 21 -- हरलाखी,एक संवाददाता। पांच मार्च को नेपाल में होने वाले प्रतिनिधि सभा के चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवान अलर्ट हो गए हैं। शांतिपूर्ण माहौल में नेपाल का चुनाव सम्पन्न हो सके और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए बिना पहचान पत्र दिखाए आवागमन पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। इस दौरान जटही-पिपरौन बॉर्डर पर एसएसबी जवान अपने चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा पर एसएसबी जवान दोनो देशों के बीच आवागमन के सभी मार्गों पर पूर्ण रूप से चौकस हैं। एसएसबी जवान आवागमन के सभी मार्गों पर लगातार सघन जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाले प्रत्येक राहगीरों के पहचानपत्र का बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है। बगैर पहचान पत्र के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया...