लखनऊ, दिसम्बर 27 -- कृष्णानगर में शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में बेहोश मिले कैटरर की लोकबंधु अस्पताल में मौत हो गई। वह घर से दोस्त के साथ नेपाल घूमने के लिए बताकर निकला था। उसका दोस्त घटना के बाद से फरार है। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है और मृतक के दोस्त की गतिविधियों की जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पारा के देवपुर नई बस्ती निवासी आयुष गुप्ता के मुताबिक पिता कैटरर करन गुप्ता (49) को नाका निवासी व आरटीओ कार्यालय में तैनात एक दोस्त नेपाल जाने की बात कहकर 21 दिसंबर को साथ ले गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करन ने घर में फोन कर बताया कि वह नेपाल से लौट आए हैं। यह कहने के बाद उनका फोन कट गया। शाम को सूचना मिली पिता करन को गंभीर हालत में लोकबंधु अस्पताल ...