बक्सर, दिसम्बर 25 -- युवा के लिए ----- पहुंचे सांसद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दबाव बनाकर खेला, दर्शकों में दिखा उत्साह मध्यांतर तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी, आरा ने गोल कर मैच जीता फोटो संख्या 32 कैप्शन - गुरुवार को धरौली में आयोजित फुटबाल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सांसद सुधाकर सिंह। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। ब्रह्मपुर के धरौली के जोगीबीर बाबा खेल मैदान पर चल रहे बाबू राजमोहन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के छठें दिन गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरा की टीम ने 3-1 से नेपाल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश पा लिया है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने निर्धारित अवधि में बेहतरीन खेल का प्रर्दशन किया। मैच का उद्घाटन स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सिंह, डुमरा...