मोतिहारी, फरवरी 23 -- रक्सौल । भारत-नेपाल सीमावर्ती वीरगंज में आयोजित 'इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन मीटिंग' में सरिसवा नदी के बढ़ते प्रदूषण का मामला उठने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल ने अपने नेपाली समकक्ष, परसा के सीडीओ (जिलाधिकारी) भोला दहाल और बारा के सीडीओ धर्मेंद्र मिश्र के समक्ष इस ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। भारतीय प्रशासन ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि नेपाल की फैक्ट्रियों से निकलने वाला जहरीला पानी बिना ट्रीटमेंट के नदी में न बहाया जाए।नदी को संरक्षित करने की ठोस पहल हो। नमामि गंगे का हिस्सा, पर स्थिति बदतर: बारा जिला (नेपाल) के 'राम वन' से निकलने वाली यह पहाड़ी नदी रक्सौल के रास्ते पूर्वी चंपारण की सिकरहना और फिर गंगा नदी में मिलती है। केंद्र सरकार ने इसे 'नमामि गं...