पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- झूलाघाट, संवाददाता। भारत से लगे नेपाल के बैतड़ी में गुरुवार देर शाम बारात की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल हो गए। मृतकों में सभी नेपाल के रहने वाले हैं। दूल्हे के चचेरे भाई समेत अन्य रिश्तेदारों की मौत से विवाह की खुशियों में मातम पसर गया है। झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से करीब 22 किमी दूर नेपाल बैतड़ी के पुरचौड़ी से गुरुवार को रोज एक बारात बझांग गई। विवाह के बाद शाम को दुल्हन लेकर बारात वापस गांव लौटने लगी। साढ़े सात बजे के करीब बडुगांव मोड़ के पास बारात में शामिल बस संख्या 02-001 केएचए 1119 दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, प्रशासन घटनास्थल पहुंचा। बैतड़ी के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस में इन्फॉर्मे...