नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। जेन Z के हजारों युवा बुधवार को लगातार पांचवीं रात सड़कों पर उतरे। बुधवार को मोरक्को की राजधानी रबात से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण स्थित लेक्लिया में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए आंदोलनकारियों पर गोलियां चला दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारी और हिंसक होते जा रहे हैं। बीते दिनों नेपाल और मेडागास्कर में युवाओं के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद सरकार तक गिर गई और अब मोरक्को में भी सरकार की नीतियों को लेकर युवाओं का गुस्सा फट पड़ा है। देश के युवा खराब सार्वजनिक सेवाओं और 2030 के फुटबॉल विश्व कप पर भारी भरकम खर्च को लेकर सरकार से नाराज है। बुधवार रात हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.