लखनऊ, मार्च 5 -- नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. कुंवर इंद्रजीत सिंह के पोते यशवंत शाह के मकान का ताला तोड़ कर चोर करीब सात लाख के गहने बटोर ले गए। वारदात 18 फरवरी को हुई। यशवंत पत्नी के साथ लखीमपुर खीरी में छोटे भाई की शादी में शामिल होने गए थे। सूचना मिलने पर वापस लौटे। पुलिस से सम्पर्क कर तहरीर दी। एसआई जेके भदौरिया ने मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद भी मुकदमा नहीं लिखा। जिससे परेशान होकर पीड़ित यशवंत की डॉक्टर पत्नी ने यूपीकॉप पर ई-एफआईआर दर्ज कराई। कई बार कॉल करने पर भी नहीं हुई सुनवाई निराला नगर निवासी यशवंत ध्वज शाह के दादा डॉ. कुंवर इंद्रजीत सिंह नेपाल के प्रधानमंत्री थे। यशवंत की पत्नी डॉ. ज्योतिका राजावत केजीएमयू के कैंसर विभाग में कार्यरत है। 16 फरवरी को यशवंत छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ लखीमपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.