सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत गौर क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प,आगजनी,तनाव को लेकर जिला प्रशासन में शनिवार के एक बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है साथ ही 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएम दिनेश सागर भुसाल ने बताया कि गुरुवार को जिले के गौर नगरपालिका वार्ड-6 सपगढा गांव में एक शादी कार्यक्रम में बाजा बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई,आगजनी की घटना हुई।प्रशासन ने शुक्रवार को दोनों समुदायों की बैठक कराकर आपसी सहमति के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करा दिया बाबजूद शनिवार को एक ऑफियो क्लिप ने आग में घी का काम करके पुनः विवाद को उग्र बना दिया फलतः पूरब में मुर्बलबा गेट,पश्चिम में लालबकैया बांध,दक्षिण में गौर भंसार कार्यालय,उतर में बम नहर तक के क्षेत्र में अनिश्चि...