बेगुसराय, जनवरी 6 -- बलिया, एक संवाददाता। नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए नववर्ष पर दो जनवरी को गये बलिया के तीन दोस्तों की मौत सड़क दुर्घटना में नेपाल में ही हो गई। तीनों युवकों की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में घटनास्थल की ओर निकल पड़े और नेपाल के हेथौडा स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद नेपाल पुलिस के द्वारा तीनों युवकों के शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मंगलवार की देर रात या बुधवार की सुबह तक तीनों के शव बलिया पहुंचने की बात बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मनसेरपुर पंचायत के सादीपुर करारी निवासी अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गिट्टू कुमार उर्फ सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.