चम्पावत, सितम्बर 11 -- टनकपुर, संवादाता। नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी लगातार तीसरे दिन बंद रही। इस दौरान बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सीमा में आवाजाही बंद होने से ब्रह्मदेव के व्यापारी परेशान रहे। बाजार बंद होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। टनकपुर से लगी नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी गुरुवार को भी बंद रही। ब्रह्मदेव बाजार व्यवस्थापन समिति के सचिव यज्ञ राज भट्ट ने बताया कि हिंसात्मक आंदोलन के चलते यहां का बाजार बीते मंगलवार से बंद चल रहा है। इससे यहां के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्रह्मदेव की मंडी बीते सोमवार तक भारतीयों से गुलजार हो रही थी। भारत से लोग बड़ी संख्या में ब्रह्मदेव में खरीददारी करने जाते थे। लेकिन नेपाल देश के हिंसा की चपेट में आने के बाद से ब्रह्मदेव बाजार पर भी इसका असर पड़ा है। भारत सरकार ने नेपाल में भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.