गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में सोमवार को मौसम का बदला रंग दिखा। नेपाल की तरफ से आए काले घने बादलों के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार की सुबह से ठंडी हवाएं चलीं। कहीं बूंदाबांदी हुई तो तेज बारिश के साथ कहीं ओले गिरे। इससे महानगरवासियों को मार्च की गर्मी से निजात मिली। मौसम सुहाना हो गया। ग्रामीण इलाकों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। मौसम के बदले मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और ओले से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होगा। पूर्वी यूपी में मार्च के महीने में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पूर्वी यूपी में सोमवार को काले घने बादल छा गए। नेपाल की तरफ से आए बादलों के कारण सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.