किशनगंज, सितम्बर 12 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता नेपाल में हाल ही में भड़के सामाजिक और राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसी अशांति का फायदा उठाकर विराटनगर स्थित बाल सुधार गृह से एक नाबालिग कैदी फरार हो गया, जिसे सीमावर्ती इलाका टेढ़ागाछ के आमबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 12वीं वाहिनी के बी कंपनी पैंकटोला के जवानों तथा टेढ़ागाछ पुलिस द्वारा बुधवार देर रात यह गिरफ्तारी की गयी है। बताया जाता है कि सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर संयुक्त रूप से गश्ती दे रहे एसएसबी जवानों तथा पुलिस बल ने सतर्कता बरतते हुए तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक किशोर को सीमा पार करते हुए पकड़ लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने नेपाल के एक बाल सुधार गृह से बुधवार के सुबह करीब 9:45 बजे भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.