नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की दो बसें नेपाल में चल रहे जेन-जी आंदोलन के कारण वहां फंसी हुई हैं। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसें पूरी तरह सुरक्षित हैं और हालात सामान्य होने के बाद ही उनका संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत डीटीसी कुल चार बसों का संचालन करता है। इनमें से दो बसें भारत से यात्रियों को लेकर नेपाल जाती हैं और वहीं से दो बसें नेपाल से भारत आती हैं। लेकिन नेपाल में आंदोलन के चलते हिंसक झड़पें और आगजनी होने पर दो दिन पहले डीटीसी ने सेवाएं निलंबित कर दी थीं। बस सेवा बंद होने के बाद नेपाल में पहले से मौजूद दोनों बसें वहीं रह गईं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सेवाएं केवल हालात सामान्य होने के बाद...