पीलीभीत, सितम्बर 27 -- फैजुल्लागंज में हाथियों ने एक बार फिर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। इस बार हाथियों ने करीब आठ एकड फसल को रौंद दिया। बनी झोपड़ी को भी हाथियों ने तहस नहस कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। नेपाल से आए हाथी लगातार तराई क्षेत्र में आंतक मचाए हुए है। हाथियों का झुंड लगातार फसलों को रौंद रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का महोल बना हूआ है। चार दिन पहले भी हाथियों ने इस क्षेत्र में तहलका मचाया था। बीती रात फिर से हाथी इसी क्षेत्र में आ गए। हाथियों ने करीब आठ एकड फसलों को रौंद दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों के पदचिह्नों का पता लगाया है। विभाग ने हाथियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.