लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर/ढखेरवा, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकले नेपाली हाथी अब तक फसल रौंदकर इंसानों पर हमला कर रहे थे लेकिन अब जंगल के टस्कर हाथी भी हमलावर हो गए हैं। वे रास्ते से निकल रहे लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे ही एक हमले में पढ़ुआ क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके दो बेटे घायल हैं। इस घटना के बाद वन विभाग सतर्क है। विभाग ने जंगल से जुड़े रास्तों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र में वन विभाग के वाचर गांववालों को पहले ही सतर्क करेंगे। जरूरत पड़ने पर वहां बोर्ड आदि भी लगाए जाएंगे। अब तक नेपाल के शुक्लाफांटा और बर्दिया नेशनल पार्क से निकले हाथी जिले के अलग-अलग इलाकों में किसानों की फसलें रौंद रहे थे। इन हाथियों ने दुधवा और पीटीआर में दो की जान ली थी लेकिन अब भारतीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.