प्रयागराज, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाली धर्म समाज की ओर से रविवार को राजापुर स्थित शिव मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। समाज के अध्यक्ष गोपाल मणि काफले के सानिध्य में विधिविधान से सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर आयोजित भक्ति संध्या में महिलाओं ने शिव भजन की प्रस्तुति दी। संचालन करन राई, संयोजन विजय राज ज्ञवाली ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...