चम्पावत, फरवरी 21 -- बनबसा शारदा बैराज पर जाम लग रहा है। जाम का कारण बनखंडी शिव मंदिर चकरपुर के शिवरात्रि मेले में उमड़ रही भीड़ है। शिव मंदिर चकरपुर मेले में पड़ोसी देश नेपाल से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते रेलवे क्रॉसिंग बनबसा और भारत नेपाल सीमा पर स्थित शारदा बैराज में तगड़ा जाम लग जा रहा है। इससे आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इधर, एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि चकरपुर में चल रहे मेले में बड़ी संख्या में नेपाली श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बताया कि कर्मचारी जाम खुलवाने में मदद कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...