सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र के मुसाचक बलुआ टोला से पुलिस ने 1530 बोतल नेपाली देसी शराब व दो बाइक सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती में निकली पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुसाचक, बलुआ टोला गांव में गगनदेव राम के नाती संजय राम और पूरण राम के पुत्र सुजीत राम के घर में नेपाली शराब रखा गया है। समीपवर्ती जिलों में भेजने की योजना है। पुलिस जैसे घटनास्थल पर पहुंची। वहां से पांच छह लोग भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा व एक धंधेबाज को पकड़ लिया गया। जबकि घनी बस्ती व अंधेरे का फायदा उठाकर छह फरार हो गए। पुलिस ने संजय के घर से आठ कार्टन में 1260 बोतल नेपाली शराब बरामद किया, रंजीत के घर से नौ कार्टन में 270 बोतल शराब मिला। साथ ही दोनों घरों से दो बाइक बरामद कि...