अररिया, फरवरी 7 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि गुप्त सूचना पर बेलसरी व दिघली गांव में छापेमारी कर 15 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब तथा 2.5 लीटर (ढाई लीटर) कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी दबोच लिया। दबोचे गया तस्करों में बेलसरी के मनोज मांझी व दिघली वार्ड दो के नूर साहब शामिल हैं। पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार सिंह के लिखित बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेलसरी गांव के मनोज मांझी अपने घर पर शराब लाकर बेच रहा है। सूचना पाकर बेलसरी मनोज मांझी के घर पहुंची पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान घर से सटे चापाकल के समीप रखे पुआल के नीचे छिपाकर रखे बोरी से 15 बोतल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.