मधुबनी, मार्च 12 -- लौकही। खुटौना एवं लौकहा थाना पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाई कर 195 बोतल शराब के साथ तीन धंधेबाज को पकड़ लिया। खुटौना थाना पुलिस ने टेंगरार में छापेमारी कर 44 लीटर शराब बरामद कर लिया। मौके पर पुलिस ने अर्जुन कुमार,ललित महतों को पकड़ लिया। इसी तरह लौकहा थाना पुलिस ने 45 बोतल शराब के साथ गया प्रसाद महतों को गिरफ्तार कर लिया। नरहिया पुलिस ने दो लीटर शराब के साथ साननपट्टी के गणेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्षों ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.