बरेली, फरवरी 2 -- नवाबगंज। नेपाल की युवती के साथ मुंबई में लिव इन रिलेशन में रहने के बाद समुदाय विशेष का युवक उसके दो मोबाइल और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। परेशान युवती थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई के लिए थाने में खूब हंगामा काटा। कस्बे में रहने वाले दूसरे धर्म के एक युवक की सात साल पहले नेपाल की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद युवक ने उसे नेपाल से अपने घर बुला लिया। कई दिनों तक उसके साथ कस्बें में रहने के बाद युवक उसे लेकर मुंबई चला गया। मुंबई से दोनों कुवैत चले गए। वहां एक कंपनी में दो साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने गोवा में अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। कुछ दिनों तक रेस्टोरेंट ठीक ठीक चला लेकिन बाद में उन्हें घाटा होने लगा। इस कारण उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर दिया। युवती मुंबई के ह...