लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- कस्बे की बाजार में किराना सामान खरीदने आई नेपाली युवती के हाथ से एक उचक्का उसका पर्स छीनकर भाग गया। युवती की सूचना पर पुलिसवालों ने जाकर जानकारी ली। शुक्रवार को अपरान्ह करीब एक बजे नेपाल के कस्बा लमकी निवासी गंगा सिंह के साथ उनके कस्बे की एक युवती तिकुनियां बाजार में सामान लेने आई थी। गंगा सिंह ने बताया कि पवन जैन की दुकान पर सामान लेने के बाद जैसे ही युवती नीचे उतरी, इसी बीच एक उचक्का उसके हाथ से पर्स छीनकर महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज वाली गली में होकर भाग गया। व्यापारी पवन जैन ने यूपी 112 पर काल करके पुलिस को बुला लिया लेकिन उचक्के का पता नहीं चला। युवती ने बताया कि उसकी पर्स में चार हजार रुपए नकद तथा एक आईफोन है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हैप्पी कुंछल ने पुलिस से घटना का जल्दी खुलासा करने की मांग की है। एसआई गुलाब पा...