मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार में पढ़ने वाले नेपाली छात्रों को दोनों देशों के रिश्तों की गर्माहट के बारे में बतायेगी। इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने बिहार के नेपाल सीमावर्ती जिलों में अभियान शुरू किया है। यह अभियान मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी व पश्चिम चंपारण और किशनगंज में चलाया जायेगा। परिषद के क्षेत्रीय संयोजक (नेपाल विद्यार्थी कार्य) मृणाल शुमभ ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सीमावर्ती जिलों में पढ़नेवाले नेपाली छात्रों को भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध और उसकी गर्माहट के बारे में बतायेगी। बीआरएबीयू में हर साल स्नातक में नेपाली छात्र दाखिला लेते हैं। परिषद के कार्यकर्ता सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ और मानव तस्करी पर भी नजर रखेंगे। इसकी रोकथाम के लिए अभिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.