बहराइच, दिसम्बर 13 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपालगंज उप महानगर पालिका नेपालगंज के विभिन्न वार्डों से भारी मात्रा में नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद हुआ है। इंडो नेपाल बार्डर की खुली सीमा पर भारतीय क्षेत्र में एसएसबी, पुलिस व नेपाली क्षेत्र में सिविल पुलिस व आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान तैनात हैं। फिर भी न जाने कैसे हर दूसरे तीसरे दिन नेपाली कस्टम चोरी का लाखों का माल पकड़ा जा रहा है। शुक्रवार की रात एसपी कार्यालय बांके के जवानों ने कपड़े, खाद्यान, खाद्यान तेल व जूते आदि लगभग 5 लाख 15 हजार 860 रुपयों का माल लावारिस हालत में बरामद हुआ है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के कार्यवाहक सूचनाधिकारी व इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने बताया कि सारा सामान नेपालगंज कस्टम कार्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...