बहराइच, मई 24 -- बहराइच, संवाददाता। नेपाल के बांके जिला मुख्यालय के नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ व नेपाल भारत संघ की तरफ से नेपाल सरकार और भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजकर नेपालगंज से दिल्ली की सीधी हवाई यात्रा सुगम बनाने के लिए उड़ान शुरू करने का आग्रह किया गया है। नेपाल भारत संगठन के अंतर्राष्ट्रीय केंद्रीय सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि काफी दिनों से संगठन यह मांग कर रहा था कि नेपालगंज अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाए। क्योंकि नेपालगंज विमान स्थल को उच्चकृत करते हुए अब अंतरराष्ट्रीय विमान स्थल के रूप में स्थापित किया जा चुका है। इसलिए संगठन की ओर से यह मांग काफी दिनों से की जा रही थी। शुक्रवार को भारत नेपाल मैत्री संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह नेपालगंज आए हुए थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.