बहराइच, जनवरी 29 -- गोंडा- बहराइच के बीच चल रही ट्रेनों का विस्तार रुपईडीहा, संवाददाता। नेपालगंज रोड गोंडा प्रखंड की वाराणसी सहित समय सारिणी जारी तो कर दी। पर ट्रेन संचालन की तारीख घोषित नहीं की। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार नेपालगंज रोड गोंडा प्रखंड पर तीन ट्रेनें चलाई जाएंगी। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से सुबह 4 बजे 14214 डाउन ट्रेन वाराणसी के छूटेगी। जो दोपहर 1:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी प्रकार 14213 अप दोपहर 2 बजे वाराणसी से छूट कर 11 बजे रात नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गोंडा बहराइच के बीच चल रही ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। गोंडा से चलने वाली 75109 अप ट्रेन सुबह गोंडा से 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नेपालगंज रोड 7:50 सुबह पहुंचेगी। यही ट्रेन 75110 डाउन नेपालगंज रोड से 8:20 पर रवाना हो जाएगी। जो...