बहराइच, जनवरी 16 -- रुपईडीहा, संवाददाता। 10 दिनों तक चलने वाले आंठवें प्रादेशिक घरेलू सूचना प्रविधि, पर्यटन, औद्योगिक प्रदर्शनी व व्यापार महोत्सव का उद्घाटन लुम्बिनी प्रदेश की ऊर्जा, जल स्रोत व सिंचाई मंत्री सीता चौधरी ने किया। मंत्री सीता चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से औद्योगिक विकास अवश्य होगा। हमारी लुम्बिनी सरकार कृषि, सूचना व प्रविधि के क्षेत्र में तल्लीनता से काम कर रही है। महोत्सव मूल समिति के संयोजक समर बहादुर खत्री ने मंत्री सीता चौधरी का स्वागत करते हुए बताया कि 10 दिनों की अवधि में डेढ़ से दो लाख दर्शक आने की संभावना है। इससे लगभग एक करोड़ का कारोबार होगा। महोत्सव में लुम्बिनी प्रदेश की कला, संस्कृति, वेशभूषा व सांस्कृतिक महत्व रखने वाली झांकिया भी प्रदर्शित की जाएंगी। बांके की महिला उद्यमियों ने भी प्रशंसनीय कार्य किया ...